इन 5 राज्यों में सबसे ज्यादा तबाही, कोरोना के सबसे ज्यादा मामले आए, जानें राज्यवार आंकड़ा

इन 5 राज्यों में सबसे ज्यादा तबाही, कोरोना के सबसे ज्यादा मामले आए, जानें राज्यवार आंकड़ा

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 22,812,491 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 795,132 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 707668 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 2280566 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 56706 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 3044940 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 69,239 नए मामले सामने आए और 912 लोगों की मौत हुई। वहीं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में 22 अगस्त तक कुल 3,52,92,220 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से शनिवार को एक दिन में 8,01,147 नमूनों की जांच की गई। हालांकि, शनिवार को जांच में कमी आई है, इससे पहले शुक्रवार को रिकॉर्ड 10 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की गई थी।

कोरोना के रोजाना आने वाले मामलों में महाराष्ट्र सबसे आगे रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में 14492 नए मामले सामने आए हैं, महाराष्ट्र के बाद रोजाना आने वाले मामलों में आंध्र प्रदेश दूसरे नंबर पर है जहां 10276 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा कर्नाटक में 7330, तमिलनाडु में 5980 और उत्तर प्रदेश में 5214 नए मामले सामने आए हैं।

वहीं मौतों की बात करें तो इसमें भी महाराष्ट्र टॉप पर है। पिछले 24 घंटों में यहां 297 लोगों की मौत कोरोना वायरस की वजह से हुई है। इसके बाद दूसरे नंबर पर आंध्र प्रदेश है जहां 97 लोगों की मौत इस खतरनाक वायरस की वजह से हुई है। इसके अलावा कर्नाटक में 93, तमिलनाडु में 80 और उत्तर प्रदेश में 70 लोगों की मौत इस वजह से हुई है।

एक्टिव केस के मामले में टॉप-5 राज्य

एक्टिव केस के मामले में भी महाराष्ट्र टॉप पर है। महाराष्ट्र में डेढ़ लाख से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है। इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

89389

252638

3189

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

923

1853

32

अरुणाचल प्रदेश

990

2228

5

असम

21593

67641

234

बिहार

24168

94858

503

चंडीगढ़ 

1272

1471

33

छत्तीसगढ़

7495

12394

189

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

416

1702

2

दिल्ली

11594

144138

4284

गोवा

3631

10019

140

गुजरात 

14399

68243

2881

हरियाणा

8680

44013

597

हिमाचल प्रदेश 

1525

3341

29

जम्मू एंड कश्मीर 

6975

24398

608

झारखंड

9756

18507

308

कर्नाटक

82693

184568

4615

केरल

19601

36535

218

लद्दाख

720

1469

21

मध्य प्रदेश 

11261

39399

1206

महाराष्ट्र 

169833

480114

21995

मणिपुर

1655

3455

22

मेघालय

1035

769

7

मिजोरम

494

423

0

नागालैंड

1460

2166

9

ओडिशा

21861

52277

399

पुडुचेरी

3654

6307

151

पंजाब

15305

24302

1036

राजस्थान

14176

54144

944

सिक्किम

507

871

3

तमिलनाडु

53710

313280

6420

तेलांगना

22908

80586

755

त्रिपुरा

2448

6182

72

उत्तराखंड

4350

10021

195

उत्तर प्रदेश 

48291

131295

2867

वेस्ट बंगाल

27900

104959

2737

भारत में कुल मामले

707668

2280566

56706


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।